Lucknow University: 56 केंद्रों पर होंगी बीएड की सेमेस्टर परीक्षाएं, लवि ने जारी की प्रस्तावित सूची

Estimated read time 1 min read
Spread the love

लखनऊ विश्वविद्यालय ने 26 दिसंबर से शुरू होने वाली बी.एड विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। यह परीक्षा लखनऊ हरदोई सीतापुर रायबरेली व लखीमपुर खीरी को मिलाकर 56 केंद्रों पर होगी। इस पर 125 बीएड कालेजों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। 17 नोडल केंद्र भी बनाए गए हैं। वहीं बीए.जेएमसी की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने 26 दिसंबर से शुरू होने वाली बी.एड विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। यह परीक्षा लखनऊ, हरदोई, सीतापुर रायबरेली व लखीमपुर खीरी को मिलाकर 56 केंद्रों पर होगी।

26 दिसंबर को पेपर-1 में मेजरमेंट एंड इवैल्यूएशन इन इंडिया, 28 दिसंबर को पेपर-2 थ्योरेटिकल फाउंडेशंस आफ करिकुलम व 30 दिसंबर को पेपर-3 में गाइडेंस एंड काउंसिलिंग की परीक्षा होगी। इसका समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा।

बीएजेएमसी की परीक्षाएं शुरू, केंद्र बढ़े

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीए.जेएमसी की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय ने इसके लिए पहले चार केंद्र बनाए थे। फिर इसमें बदलाव करते हुए संख्या पांच कर दी। बुधवार को पहले दिन बीए.जेएमसी पांचवें सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) और एनईपी की परीक्षाएं हुईं। गुरुवार को तीसरे सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) और एनईपी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।

लवि की ओर से जारी सूची के अनुसार कालीचरण पीजी कालेज, लखनऊ पब्लिक कालेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज गोमती नगर, मार्डन कालेज आफ एजुकेशन बिजनौर लखनऊ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज और लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय गोसाईगंज को केंद्र बनाया गया है। पहले की सूची में शामिल रजत वूमेंस कालेज आफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट को हटाते हुए उसकी जगह दो अन्य कालेजों को केंद्र बनाया गया है।

(Courtesy by; Jagran)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours