जेपी नड्डा से मिले ओपी राजभर, यूपी सरकार में मंत्री मंडल विस्तार होने पर बनेंगे मंत्री?

Estimated read time 1 min read
Spread the love

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने दिल्ली में मुलाकात की। ओम प्रकाश राजभर अचानक दिल्ली पहुंचे हैं। जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात 25 मिनट तक हुई है। मंत्रिमंडल विस्तार और सीट बंटवारे को लेकर राजभर ने नड्डा के साथ चर्चा की है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ सरकार में फिर से मंत्री बनने को लेकर लॉबिंग कर रहे ओम प्रकाश राजभर की जेपी नड्डा के साथ इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

योगी सरकार में फिर से मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज राजभर अब 2024 में लोक सभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि ओम प्रकाश राजभर ने जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट करते हुए स्वयं इस मुलाकात का एजेंडा भी बता दिया।
रिपोर्ट मंगाने पर हुई चर्चा
राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात कर उत्तर प्रदेश और बिहार के राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के लिए प्रस्ताव यथाशीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार से दिल्ली सरकार को रिपोर्ट मंगाने पर गंभीर चर्चा हुई।”
मांग रहे हैं ज्यादा सीटें
हालांकि बताया जा रहा है कि नड्डा से मुलाकात के दौरान राजभर ने 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की है। अगर राजभर को योगी सरकार में मंत्री नहीं बनाया जाता है तो वे स्वयं लोक सभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं और इस बार राजभर गठबंधन में भाजपा से अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल की तुलना में ज्यादा सीटें भी मांग रहे हैं।
(Courtesy by; Patrika)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours