लखनऊ चिड़ियाघर के मेहमान बने नागपुर के रॉकी और जूली, भालुओं का बढ़ेगा कुनबा

Estimated read time 1 min read
Spread the love

चिड़ियाघर जाने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है. लखनऊ चिड़ियाघर में दो नए मेहमान आ चुके हैं. यह दोनों नए मेहमान दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. लखनऊ चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बालासाहेब ठाकरे गोरेवाडा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान नागपुर से दो भालू यहां लाए गए हैं. इसमें एक नर और एक मादा भालू हैं. उन्होंने बताया कि देसी भालू की इस खूबसूरत जोड़ी को भालू बाड़े में ही रखा गया है

इस जोड़ी में नर भालू का नाम रॉकी है उसकी उम्र लगभग 6 साल है जबकि मादा का नाम जूली है जिसकी उम्र लगभग 7 साल है. निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि दोनों ही एकदम स्वस्थ हैं. अभी कुछ वक्त तक उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा. चिड़ियाघर के डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग करेगी. जब देसी भालू यहां के माहौल में ढल जाएंगे तब उन्हें दर्शकों के सामने लाया जाएगा. ये देसी भालू दर्शकों का बाकी भालुओं की तरह ही मनोरंजन करेंगे. यानी दर्शक उनकी अठखेलियों का लुत्फ उठा सकेंगे.

नए मेहमानों से गुलजार हुआ लखनऊ चिड़ियाघर
लखनऊ चिड़ियाघर में इससे पहले एक नर देसी भालू पिंटू था. वर्तमान में चिड़ियाघर में देसी भालूओं की कुल संख्या तीन हो गई है, जिसमें दो नर और एक मादा है. तीन देसी भालू होने की वजह से लखनऊ चिड़ियाघर में अब इनका कुनबा भी बढ़ सकेगा. साथ ही नए मेहमानों के आने से लखनऊ चिड़ियाघर गुलजार भी हो गया है.

बदले में दिए गए ये जानवर
अदिति शर्मा ने बताया कि इन दो देसी भालू के बदले लखनऊ चिड़ियाघर की ओर से वन्य जीव विनिमय के तहत नागपुर के चिड़ियाघर को स्वैंप डियर, हॉग डियर, ब्लू येलो मकाऊ, पेंटेड स्टॉर्क के साथ ही सारस क्रेन दिए गए हैं.

(Courtesy by; News18)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours