योगी मंत्रिमंडल का फरवरी में विस्तार, ओपी राजभर का खत्म हो सकता बनवास आरएलडी की हो सकती है एंट्री

Estimated read time 1 min read
Spread the love

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फरवरी में होने की संभावना है।कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच कई मौजूदा मंत्रियों की धड़कनें भी तेज हो चली हैं। किसी मंत्री को कुर्सी छीनने तो किसी को विभाग बदलने का डर सता रहा है।

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार इसी माह यानी फरवरी में होने की संभावना है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के एनडीए (NDA) के पाले में आने के बाद अब प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आरएलडी को भी योगी मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी मिल सकती है। साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) और बीजेपी से विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान का इंतजार भी खत्म हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच कई और दावेदार भी योगी कैबिनेट का हिस्सा बनने के प्रयासों में जुट गए हैं।
सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एनडीए (NDA) में शामिल होने के बाद से ही योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई थीं। उसके बाद फिर दारा सिंह चौहान भी समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपाई हो गए थे। बीजेपी ने उनको घोसी सीट पर उपचुनाव भी लड़ाया। लेकिन इसमें भी दारा सिंह को हार भी झेलनी पड़ी थी। मगर पार्टी नेतृत्व ने उपचुनाव में हारने के बावजूद दारा सिंह को विधान परिषद भेज दिया। मगर अभी तक इन दोनों नेताओं का योगी कैबिनेट में शामिल होने का इंतजार खत्म नहीं हो पाया है। जानकारों का कहना है कि आरएलडी से अंदरखाने चल रही बातचीत के चलते मंत्रिमंडल विस्तार को टाला गया था।
(Courtesy by; Patrika)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours