भाजपा सरकार कभी किसानों के साथ न्याय नहीं कर सकती’, किसान आंदोलन पर अखिलेश यादव का बयान

Estimated read time 1 min read
Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार कभी किसानों के साथ न्याय नहीं कर सकती और भाजपा की नीतियां हमेशा किसान विरोधी व पूंजीपरस्त रही हैं। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों के साथ भाजपा सरकार ने जिस तरह का बर्बर व्यवहार किया है इससे इसकी दूसरी मिसाल नहीं मिलती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार कभी किसानों के साथ न्याय नहीं कर सकती। भाजपा की नीतियां हमेशा किसान विरोधी और पूंजीपरस्त रही है।

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों के साथ भाजपा सरकार ने जिस तरह का बर्बर व्यवहार किया है, इसकी दूसरी मिसाल नहीं मिलती है। सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए हर तरह का हथकंडा अपना रही है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सरकार ने किसानाें के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है। रास्ते में कील लगा दी, दीवार खड़ी कर दी, उन्हें लाठियों से मारा गया। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कहा, भाजपा ने किसानों, जवानों, नौजवानों सभी को धोखा दिया है

इससे पहले भी किसानों ने तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था, जिसमें 800 से ज्यादा किसानों जान दे दी थी। किसान अपनी पुरानी मांग को लेकर फिर आंदोलित है। वे एमएसपी का कानूनी अधिकार चाहते है लेकिन भाजपा सरकार किसानों की मांगों को मानने के बजाय उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है।

(Courtesy by; Jagran)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours