भाजपा के यूपी लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा पहुंचे लखनऊ, 80 सीटें जीतने का क‍िया दावा

Estimated read time 1 min read
Spread the love

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के लिए बुधवार सुबह लखनऊ पहुंचे पांडा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने और नेतृत्व का अवसर प्रदान करने में सफल रही है। भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किये गए प्रत्याशी इसका उदाहरण हैं

उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए बैजयंत जय पांडा ने कहा है कि यह स्पष्ट है कि राम जी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में हम प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने जा रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के लिए बुधवार सुबह लखनऊ पहुंचे पांडा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने और नेतृत्व का अवसर प्रदान करने में सफल रही है। भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किये गए प्रत्याशी इसका उदाहरण हैं।

राज्यसभा चुनाव के साथ हम लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भी तैयार हैं। भारत की 140 करोड़ और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ आबादी तय कर चुकी है कि तीसरी बार भी नरेन्द्र मोदी को प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएंगे। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो प्रगति की है और देश में जो बदलाव आए हैं, सारी दुनिया में उसकी प्रशंसा हो रही है।

पांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी की गारंटी है कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं जिसके लिए भारत की मदद और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को न ढूंढ़ा जाता हो। कोरोना महामारी का जैसा मुकाबला भारत ने किया, पूरे विश्व में उसकी प्रशंसा हो रही है। मोदी सरकार ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है।

उप्र में भाजपा शासनकाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन ने यहां अच्छा काम किया है। उप्र की प्रगति, माफिया मुक्त शासन और प्रदेश में आए बदलावों की हर जगह चर्चा हो रही है। जो बदलाव और प्रगति हम देख रहे हैं, उप्र की जनता उसे आगे बढ़ाना चाहती है।राम जी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में हम उप्र की सभी 80 सीटें जीतने जा रहे हैं।

(Courtesy by; Jagran)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours