लखनऊ के नाका बाजार में बुधवार को दो मकानें भरभरा कर गिर पड़ीं। अब इसको लेकर अवैध निर्माण करने वालों की एलडीए अभियंताओं से मिलीभगत उजागर हो रही है। वहीं इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपाई भ्रष्ट्राचार की नींव पर बना भवन गिर गया।
लखनऊ के नाका बाजार में दो भवनों के ढहने से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन अवैध निर्माण करने वालों की एलडीए अभियंताओं से मिलीभगत फिर उजागर हो गई। नाका के आर्यनगर में बुधवार दोपहर ऐसा लगा कि भूकंप आ गया है। दो बिल्डिंग टेढ़ी होकर गिरने लगीं। अवैध बेसमेंट बनाने के लिए की गई खोदाई से तीन मंजिला भवन गिर गया। इसके साथ ही बगल में स्थित दूसरा घर भी ढह गया।
अब इस घटना को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है। पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया कि भाजपाई भ्रष्ट्राचार की नींव पर बना भवन गिरा, लखनऊ में गिरे घर के लिए जनता में यही चर्चा है।
उन्होंने आगे यह भी लिखा कि जांच हो और कार्रवाई भी क्योंकि इससे आस-पड़ोस के घरों के लिए भी जान-माल की हानि की पूरी आशंका है।
‘भाजपाई भ्रष्ट्राचार की नींव पर बना भवन गिरा!’ : लखनऊ में गिरे घर के लिए जनता में यही चर्चा है।
जाँच हो और कार्रवाई भी क्योंकि इससे आस-पड़ोस के घरों के लिए भी जान-माल की हानि की पूरी आशंका है।
(Courtesy by; Jagran)


+ There are no comments
Add yours