बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में बढ़ी शीतलहर, लखनऊ में 9 से 10 जनवरी तक बारिश की संभावना; अभी दो से तीन दिन नहीं है राहत की उम्मीद घना कोहरा पड़ेगा

Estimated read time 1 min read
Spread the love

प्रदेश में बुधवार को कई जिलों में हुई बारिश व ओलावृष्टि से हाड़ कंपा देने वाली ठंड हो गयी है। इससे अधिकतम पारा 10 डिग्री और न्यूनतम पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। आंचलिक मौसम केन्द्र, लखनऊ ने गुरुवार के मौसम के बारे में चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार हैं। घना कोहरा पड़ेगा और शीतलहर चलेगी।

भीषण शीतलहर के बीच घने कोहरे की चादर ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अभी दो से तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना जताई है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर भारी बर्फबारी और उससे छनकर आ रहीं ठंडी हवाओं से पूरे उत्तर भारत में गलन बढ़ गई है। भीषण शीतलहर के बीच घने कोहरे की चादर ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अभी दो से तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना जताई है। प्रयागराज व वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है और अगर उत्तर पश्चिम भारत इसकी चपेट में आया तो ठंड का और बढ़ना तय है।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में मंगलवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन घोषित किया। लेकिन बुधवार को लोगों ने और ज्यादा गलन महसूस की। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान शून्य तक लुढ़कने की होड़ लगाए है।

यूपी में अलीगढ़ सबसे सर्द  
न्यूनतम 5.4 डिग्री व अिधकतम 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अलीगढ़ यूपी में सबसे सर्द रहा। इसके बाद बुलंदशहर में अधिकतम 11.5 और न्यूनतम 6.2, गौतमबुद्ध नगर में अधिकतम 12.5 व न्यूनतम 6.2 व आगरा में अिधकतम 12.9 व न्यूनतम 6.2 डिग्री तापमान रहा।

दिल्ली में बर्फीली हवा ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन 
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहां से आने वाली सर्द हवा दिन का तापमान भी ठंडा कर रही है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। रात को यह स्थिति और बिगड़ गई। दृश्यता घटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों सफदरजंग में दृश्यता 500 मीटर और पालम में 600 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिम व उत्तर दिशा की ओर से चली। हवा की गति पांच से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा, इस दौरान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छा सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours