डाटा सेंटर का हब बन रहा है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Estimated read time 1 min read
Spread the love

सीएम बोले – पिछले साढ़े नौ वर्षों में भारत ने अपनी युवा ऊर्जा के लिए संभावनाओं के द्वारा खोले हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर का हब बन रहा है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 में आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें कई प्रस्ताव सेमीकंडक्टर बनाने की इकाई और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के विकास से संबंधित हैं। हमारे युवा इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में भारत ने अपनी युवा ऊर्जा के लिए संभावनाओं के द्वारा खोले हैं। इसी का नतीजा है कि हर क्षेत्र में देश की तस्वीर बदली है।

सीएम योगी मंगलवार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत आज दुनिया के अंदर एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की बनाने का संकल्प देशवासियों के सामने रखा है। उत्तर प्रदेश भी उस लक्ष्य के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की दिशा में अग्रसर है। सीएम योगी ने कहा कि आज तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रहार किया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि तकनीक और डिजिटाइजेशन से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत आसानी हुई है। उन्होंने कहा कि धर्म का मतलब केवल उपासना विधि से नहीं है। भारतीय मनीषा ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने को धर्म माना है। तैत्तिरीय उपनिषद में इस बात का उल्लेख है,‘सत्यं वद धर्मं चर’ यानी सत्य बोलो, धर्म का आचरण करो। सीएम योगी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके डिजिटल हॉस्पिटल की दिशा में हम कदम बढ़ा सकते हैं। इससे ग्रामीण और रिमोट एरिया में रहने वाले लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं।

(Courtesy by; Patrika)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours