जयपुर से बिहार जा रही निजी डबल डेकर बस पलटी , 20 घायल

Estimated read time 1 min read
Spread the love

इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि बस में 20 लोग सवार थे। छह लोगों को गंभीर चोट लगी, जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से करीब के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

मंगलवार देर रात काकोरी के मौंदा इलाके में लखनऊ में जयपुर से बिहार जा रही निजी डबल डेकर बस कूड़े के ढेर पर चढ़कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी 20 लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद ने बताया कि श्री बालाजी बिहार एक्सप्रेस नाम की डबल डेकर बस जयपुर से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। रात करीब 11 बजे आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से होकर जैसे ही वह काकोरी के मौंदा गांव के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़ भाग निकलाइंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि बस में 20 लोग सवार थे। छह लोगों को गंभीर चोट लगी, जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से करीब के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। चालक या तो अपना नियंत्रण खो बैठा या फिर उसको झपकी आ गई। इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि बस में सवार अधिकतर लोग मजदूर हैं। जो गंभीर रूप से घायल नहीं हैं, उनको बिहार भेजने का पुलिस प्रयास कर रही है।
(Courtesy by; Patrika)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours