जब पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लखनऊ में गेट फांदना पड़ गया था, नहीं मिली थी अंदर आने की अनुमति

Estimated read time 1 min read
Spread the love

Year Ender 2023 दरअसल डॉ लोहिया की पुण्यतिथि पर अखिलेश को माल्यार्पण करना कार्यक्रम से एक दिन पहले ही एलडीए ने अनुमति देने से मना कर दिया था। हालांकि इस कार्यक्रम के लिए एलडीए ने पहले सफाई और अन्य बाकी तैयारियां पूरी कर रखी थीं। लेकिन अंतिम समय में Lucknow Development Authority ने माल्यार्पण करने की अनुमति देने से मना कर दिया।

राजनीति के हिसाब से साल 2023 उठक-पटक का दौर रहा। लोकसभा चुनाव से पहले कई नेता दल बदलते नजर आए तो वहीं कई दिग्गज अपने बयानों की वजह से विवादों में रहे या फिर कुछ ऐसी गतिविधि कर डाली, जिसकी चर्चा अभी तक हो रही है। ऐसा ही एक किस्सा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जुड़ा है। अखिलेश यादव ने उस दिन ऐसा कुछ किया कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उनके इस अंदाज की चर्चा होती रही।

जय प्रकाश नारायण की जयंती पर हुआ विवाद

12 अक्टूबर, 2023 की यह बात है। बुधवार की सुबह अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ लखनऊ के जेपीएनआईसी लोहिया पार्क पहुंचते हैं। वहां पहुंचते ही उनका पारा सांतवे आसमान पर चढ़ जाता है। असल में प्रशासन ने गेट पर ताला और लोहे की चादर लगा रखी थी।

दरअसल, डॉ लोहिया की पुण्यतिथि पर अखिलेश को माल्यार्पण करना कार्यक्रम से एक दिन पहले ही एलडीए ने अनुमति देने से मना कर दिया था। हालांकि इस कार्यक्रम के लिए एलडीए ने पहले सफाई और अन्य बाकी तैयारियां पूरी कर रखी थीं। लेकिन अंतिम समय में माल्यार्पण करने की अनुमति देने से मना कर दिया।

जब अखिलेश को गेट कूदकर जाना पड़ा…

अखिलेश यादव जब लोहिया पार्क पहुंचते हैं तो गेट पर ताला लगा हुआ था। इसके साथ ही एलडीए ने लोहे की चादर लगाकर गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया था। अखिलेश के पहुंचने से पहले स्थानीय मीडिया वहां पहुंच चुका था, तब ऐसा माना जा रहा था कि गेट पर ताला देखकर अखिलेश यादव वहां से लौट जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, अखिलेश यादव गेट फांदकर पार्क में पहुंच गए।

अखिलेश की गेट फांदने की तस्वीर और वीडियो मीडिया में चलने लगी। यह बात पूर लखनऊ और दिल्ली में चर्चा का विषय बनी रही। इतना ही नहीं कई सपा के नेताओं ने इस मामले को सदन में उठाया।

गेट फांदकर पहुंचे और फिर किया माल्यार्पण

अखिलेश यादव गेट फांदकर अंदर पहुंचे और फिर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा ” राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के संकल्पों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में समाजवाद को और मजबूत किया जाएगा।”

अखिलेश ने आगे कहा कि एक समय ऐसा आया था कि डॉक्टर अंबेडकर और डॉक्टर लोहिया एक साथ काम करना चाहते थे। आज संविधान पर हमला हो रहा है, संविधान खत्म हो रहा है। संविधान खत्म हो जाएगा, हमारी आपकी आजादी छिन जाएगी। हमारा कानून छिन जाएगा, अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और समाज को उसी दिशा में ले जा रही है।

(Courtesy  by; Jagran)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours