चुनाव परिणाम से पहले गहलोत के लिए बुरी खबर, योगी का UP राजस्थान को पछाड़कर फिर बना अव्वल

Estimated read time 1 min read
Spread the love

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। चुनाव परिणाम से पहले वहां के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के लिए बुरी खबर आई है। अभी तक दुग्‍ध उत्‍पादन में नंबर वन चल रहे राजस्‍थान को उत्‍तर प्रदेश ने इस साल पीछे छोड़ दिया है। पशुपालन सांख्यिकी रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 के दौरान दूध का उत्पादन 3.83 प्रतिशत बढ़ गया है। इस लिस्‍ट में यूपी नबर वन है जिसकी कुल दुग्ध उत्पादन में हिस्सेदारी 15.72 प्रतिशत है। इसके बाद राजस्थान (14.44 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (8.73 प्रतिशत), गुजरात (7.49 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश (6.70 प्रतिशत) का स्थान है। रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2022-23 के दौरान देश में दुग्ध उत्पादन 23.05 करोड़ टन होने का अनुमान है।

पिछले साल की रिपोर्ट में राजस्‍थान पहले स्‍थान पर था। लंपी वायरस की वजह से उत्‍तर प्रदेश में बड़ी संख्‍या में गोवंश की मौत हुई थी। इसलिए यूपी राजस्‍थान से पिछड़ गया था पर इस साल उसने दोबारा नंबर एक की कुर्सी काबिज कर ली है। गौरतलब है कि यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार दुधारू पशुओं के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कन्‍नौज, गोरखपुर समेत कई प्रमुख जिलों में ग्रीनफील्‍ड डेयरियां स्‍थापित की जा रही हैं। यूपी सरकार ने सभी जिलों में गोरक्षा केंद्र बनाने के लिए बजट में 272 करोड़ रुपये पास किए हैं। साथ ही सबसे ज्‍यादा दूध उत्‍पादकों को पुरस्‍कार भी दिया जा रहा है। जिन किसानों ने दुग्‍ध उत्‍पादन के लिए रजिस्‍ट्रेशन करा रखा है, उनको क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा भी दी जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours