यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां इस समय तेजी पर हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के साथ-साथ प्रयोगात्मक परीक्षा भी जल्द आयोजित होगी। यही नहीं लिखित परीक्षाओं के लिए समय पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर लगाकर नकल रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद की सेवाएं बाधित न हो इसलिए एस्मा लगाया गया है
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होनी हैं और उसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद की विभिन्न सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए कर्मचारियों व शिक्षकों की हड़ताल पर छह महीने की रोक लगा दी गई है।
अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार की ओर से उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा), वर्ष 1966 की धारा तीन की उपधारा (एक) के अधीन दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए हड़ताल पर रोक लगाई गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां इस समय तेजी पर हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के साथ-साथ प्रयोगात्मक परीक्षा भी जल्द आयोजित होगी। यही नहीं लिखित परीक्षाओं के लिए समय पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर लगाकर नकल रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद की सेवाएं बाधित न हो इसलिए एस्मा लगाया गया है।
(courtesy by; Jagran)


+ There are no comments
Add yours