कोहरे का कोहराम : कांग्रसे के पदाधिकारी हुए हादसे का शिकार

Estimated read time 0 min read
Spread the love

कोहरे की धुंध में हादसा, ट्रक के नीचे एक घंटा दबा रहा कांग्रेस आईटी सेल पदाधिकारी

सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोहरे की धुंध में एक सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी लवकुश मिश्रा (22) की बाइक एक ट्रक के नीचे जा घुसी।

लवकुश कांग्रेस पार्टी के आई टी सेल के पदाधिकारी हैं। वह गुरुवार सुबह 7 बजे पेपर देने जा रहे थे तभी मधवापुर रामकोट मार्ग पर कैथी तालाब के पास हादसा हो गया। वह ट्रक के नीचे आ गये। उनका पैर करीब एक घंटे ट्रक के अगले पहिए के नीचे दबा रहा।

गांव वालों के आने पर ट्रक में भरी गेहूं की बोरियों को उतार कर ट्रक को उठाया गया। इसके बाद लवकुश मिश्रा को निकाला जा सका। पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया है। लवकुश की हालत गंभीर बनी हुई है। उपचार जारी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours