लखनऊ में पेट्रोल भरवाने को लेकर मचा हाहाकार

Estimated read time 1 min read
Spread the love

नई सप्लाई पेट्रोल पंपों को मिल नहीं पा रही है,ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर है, पेट्रोल डीजल की जो सप्लाई टैंक देते हैं, वह भी इस हड़ताल से प्रभावित है। हड़ताल घोषित होने से पहले जितना स्टोर करने की क्षमता थी। वह अभी पेट्रोल चल रहा है, जो हाई सेलर, पेट्रोल सेलर है, उनके यहां भी खत्म होने की स्थिति पर पेट्रोल है। सभी ग्राहक सभी टैंक फुल करा रहे है। पेट्रोल डीजल की स्थिति की बात करें, तो आज शाम और कल दोपहर तक पेट्रोल डीजल शहर के अंदर मिल पाएगा।

टैंकर चलाने वाले भी ड्राइवर की श्रेणी में है। नए नियम से डरे हुए, ट्रांसपोर्टरों ने टैक्सी कमर्शियल वाहनों को भी बंद कर दिया है, अगर टैंक भर के निकलता है और कोई घटना हो जाती है , तो नुकसान होने का खतरा है हमारी स्ट्राइक नहीं है, ज्यादा जानकारी ट्रांसपोर्टरों की स्ट्राइक के बारे में नहीं दे पाएंगे ,लेकिन इससे प्रभावित जरूर हो रहे हैं । दयाशंकर सिंह (पेट्रोल डीजल एसोसिएशन अध्यक्ष ) ने कहा कि इस वक्त सभी पेट्रोल पंप पर पुलिस प्रोटेक्शन की जरूरत है हम लोगों को। लेकिन कोई इंतजाम प्रशासन द्वारा नहीं किए गए है। हम लोगों ने डिमांड भी की है।

(Courtesy by:Patrika)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours