परिवहन विभाग और निगम के अधिकारी कार्यशाला से बसों को निकालने में लगे रहे। जैसे-जैसे ड्राइवर व कंडक्टर पहुंचे चारबाग आलमबाग व कैसरबाग से बसों को रवाना कराया गया है। कैसरबाग में अनुबंधित बस ड्राइवरों के विरोध पर पुलिस बुलानी पड़ी है। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि सभी डिपो से निगम की बसों का संचालन शुरू हो गया है।
हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में बसों के संचालन की मिली जुली स्थिति सामने आई है। लखनऊ क्षेत्र के सभी डिपो से बसों का संचालन शुरू कराया गया है, वहीं अनुबंधित बसों के ड्राइवरों ने बसें नहीं निकाली। कई जिलों में अभी संचालन शुरू नहीं हो सका है। हड़ताल रहने की वजह से स्टेशनों पर सुबह यात्री भी नहीं पहुंचे हैं।
परिवहन विभाग और निगम के अधिकारी कार्यशाला से बसों को निकालने में लगे रहे। जैसे-जैसे ड्राइवर व कंडक्टर पहुंचे चारबाग, आलमबाग व कैसरबाग से बसों को रवाना कराया गया है। कैसरबाग में अनुबंधित बस ड्राइवरों के विरोध पर पुलिस बुलानी पड़ी है।
क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि सभी डिपो से निगम की बसों का संचालन शुरू हो गया है। वे बाराबंकी में बसों का संचालन करा रहे हैं, क्योंकि वहां सभी अनुबंधित बसें हैं। यह भी स्वीकार किया कि कई अनुबंधित ड्राइवर हड़ताल करने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर तक हालात सामान्य होने की उम्मीद है।
(Courtesy by: Jagran)


+ There are no comments
Add yours