परिवहन राज्य मंत्री के सख्‍त न‍िर्देश, कोहरे में नहीं चलेंगी परिवहन निगम की बसें

Estimated read time 1 min read
Spread the love

यूपी में मंगलवार देर रात से शुरु हुए कोहरे के चलते अचानक से सड़क हादसों में तेजी आई है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोहरे की दृश्यता के अनुसार ही बसों का संचालन किया जाए। दृश्यता कम होने की स्थिति में बस का संचालन रोक दिया जाए और कोहरा समाप्त होने के बाद ही पुन प्रारंभ किया जाए।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसें कोहरा पड़ने व दृश्यता कम होने पर नहीं चलेंगी। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोहरे की दृश्यता के अनुसार ही बसों का संचालन किया जाए।

मंत्री ने कहा है कि दृश्यता कम होने की स्थिति में बस का संचालन रोक दिया जाए और कोहरा समाप्त होने के बाद ही पुन: प्रारंभ किया जाए। बस का संचालन रोककर यात्रियों और स्टाफ को निकटवर्ती बस स्टेशन या सुरक्षित स्थान पर रोका जाए। परिवहन मंत्री ने कहा कि कोहरे के समय किसी भी दशा में मार्ग के विपरीत दिशा में स्थित ढाबे पर बसों को न ले जाएं।

ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि चेकिंग स्टाफ इस बात का विशेष ध्यान रखे कि बस को मुख्य सड़क पर खड़ा न किया जाए। अपरिहार्य स्थिति में खड़ी बस की पार्किंग लाइट जलती रहनी चाहिए। प्रबंध निदेशक ने भी यात्रियों व ड्राइवरों-कंडक्टरों को सुरक्षित रखने के लिए आदेश जारी कर दिए है।

सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को भेजे आदेश में लिखा है कि बसों में 50 प्रतिशत से कम यात्री होने या कोहरे में दृश्यता न होने पर बसों का संचालन रोक दें। बसों को बस स्टेशनों, टोल प्लाजा व तय हाल्ट स्थानों पर ही रोका जाए। अनसुनी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने लगातार दूसरे वर्ष कोहरे में बसों का संचालन न करने के आदेश दिए हैं।

13 दिसंबर को आजमगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 78 जेएन 7553 रात्रि 1.20 बजे रामाकट जिला मथुरा डिवाइडर के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इसमें बस ड्राइवर की मौत और 10 यात्री घायल हुए हैं। इसी बीच कोहरे की वजह से अन्य स्थानों पर बस दुर्घटनाएं हुई हैं।

प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर का कहना है कि सड़क हादसे में जन व धन हानि के साथ ही यात्रियों की मौत पर परिजन धन देने की मांग करते हैं, जिससे निगम पर अनावश्यक वित्तीय भार पड़ता है। ऐसे में बसों के ड्राइवर व कंडक्टर निकट के बस स्टेशन पर कोहरा समाप्त होने तक रोक दें। निर्देश है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सभी मार्गों पर कोहरा व धुंध की सूचना संकलित करके बस स्टेशन के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए।

प्रवर्तन कार्मिक 31 जनवरी 2024 तक लगातार बसों की निगरानी करें। बसों को करीबी स्टेशन के अलावा यात्री प्लाजा, पेट्रोल पंप, पुलिस थाना परिसर में ही खड़ा किया जाए, बसों को मुख्य मार्ग किनारे न खड़ा कराएं साथ ही अन्य बस ड्राइवरों व कंडक्टरों को सूचना दी जाए। सभी अधिकारी शाम से लेकर रात्रि 10 बजे तक विशेष रूप से सक्रिय रहकर कार्य करें

(Courtesy by; Jagran)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours