मुख्यमंत्री योगी ने वीर बलिदान दिवस कार्यक्रम पर लोगों को किया संबोधित, विपरीत परिस्थितियों में भी संयम रखने की कही बात

Estimated read time 1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश और धर्म के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिख के वीर साहिबजादों की स्मृति में प्रदेश में असाधारण वीरता का परिचय देने वाले बच्चों को भी जिला मंडल और राज्य स्तर पर चिह्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। राज्य सरकार भी इसमें सहयोग देगी। प्रत्येक शिष्य सिख है क्योंकि वह गुरु परंपरा का निर्वहन करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश और धर्म के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिख के वीर साहिबजादों की स्मृति में प्रदेश में असाधारण वीरता का परिचय देने वाले बच्चों को भी जिला, मंडल और राज्य स्तर पर चिह्नित कर उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। राज्य सरकार भी इसमें सहयोग देगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं ने हमें परिश्रम और पुरुषार्थ, देश और धर्म के लिए आत्म बलिदान से न हिचकने और विपरीत परिस्थितियों में भी विचलित न होने की शिक्षा और प्रेरणा दी है। गुरु परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना और उसका सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य होना चाहिए। प्रत्येक शिष्य सिख है क्योंकि वह गुरु परंपरा का निर्वहन करता है।

गुरु अर्जन देव ने जहांगीर के अत्याचारों का डटकर किया मुकाबला

योगी ने कहा कि गुरु अर्जन देव ने मुगल बादशाह जहांगीर के अत्याचारों का डटकर मुकाबला किया। गुरु तेग बहादुर ने कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और अपना बलिदान दिया। गुरु गोविंद सिंह तो बलिदान देने वाले पिता के पुत्र और शहीद साहिबजदों के पिता थे।

दुनिया में जहां कहीं भी सिख हैं, गुरु कृपा से वे अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं मुगल सल्तनत के हुक्मरानों के घरों में कोई दीपक जलाने वाला नहीं है। उनकी वंश परंपरा समाप्त हो गई है क्योंकि उन्होंने बर्बरता और अत्याचार किए थे।

गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों का इतिहास देश और स्कूली बच्चों के सामने आना ही चाहिए। उनका इतिहास जान करके ही हमारी वर्तमान पीढ़ी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होगी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब और पंच प्यारों की अगवानी की। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को अपने शीश पर उठाकर उन्होंने आसन पर रखा।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा विधायक पंकज सिंह, राजीव गुंबर आदि उपस्थित थे।

(Courtesy by;Jagran)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours