UP के इन चार एक्सप्रेस वे पर बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 26 चार्जिंग स्टेशन, यूपीडा ने शुरू की तैयारियां

Estimated read time 1 min read
Spread the love

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन रखने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। अब अपने वाहन से चालक लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के चार एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 26 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। बुंदेलखंड पूर्वांचल आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर बनाए जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों के लिए सरकार की तरफ से 2000 हजार वर्ग फीट जमीन 10 साल के लीज पर दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के चार एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 26 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन्हें बनाने के लिए 11 कंपनियों ने रुचि दिखाई हैं। बुंदेलखंड, पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर बनाए जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों के लिए सरकार की तरफ से 2,000 हजार वर्ग फीट जमीन 10 साल के लीज पर दी जाएगी।

यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की तरफ से इस संदर्भ में कंपनियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूपीडा ने चार्जिंग स्टेशनों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की है।

इन 11 कंपनियों ने दिखाई रुचि

जिन 11 कंपनियों ने रुचि दिखाई है उनमें रिलायंस, जीएमआर एनर्जी, अडानी टोटल एनर्जी, बेलेक्ट्रिक, लाइट जिप टेक्नोलॉजी, ईवी प्लेक्सस, सिमेन्स लिमिटेड, कैश और ड्राइव, एएम एंड सीई ई मोबिलिटी, एम्पवोल्ट्स और रैज एंड शाइन के नाम शामिल हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों पर दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया और ई बस की चार्जिंग की जा सकेगी। जमीन उपलब्ध करवाने के बाद 180 दिन के अंदर चार्जिंग स्टेशन का संचालन शुरू करना होगा।

तीन एक्सप्रेस वे पर मिलेगी ढाबों व एटीएम की सुविधा

पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट, ट्रांसफर (डीबीएफओटी) के आधार पर ढाबों व एटीएम सहित पार्किंग स्थलों का भी निर्माण करवाया जाएगा। वहीं छोटे रिपेयर शाप, पीने का शुद्ध पानी, शौचालय सुविधा, बजट होटल, ट्रकों के लिए अलग से सुविधाएं, वेयरहाउस, ऑटो वर्कशॉप की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

(Courtesy by; Jagran)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours