6 साल पहले यूपी विधानसभा में मिला था विस्फोटक, दिल्ली हाईकोर्ट धमाके से है कनेक्शन

Estimated read time 1 min read
Spread the love

लखनऊ. लोकसभा के अंदर सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला संसद पर हमले की बरसी के दिन सामने आया. सदन की कार्यवाही के बीच कुछ लोग दर्शक दीर्घा से कूद गए. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश में भी सामने आया था. दरअसल, 6 साल पहले 2017 में उत्तर प्रदेश की विधानसभा में विपक्ष के सदस्य की कुर्सी के नीचे 150 ग्राम का पाउडर मिला था. इस पाउडर को विस्फोटक PETN बताया गया था. इसका इस्तेमाल दिल्ली हाईकोर्ट में हुए धमाकों में हुआ था. इस मामले में मुख्यमंत्री ने NIA से जांच की बात कही थी. हालांकि बाद में जब लैब में  गई तो यह साधारण पाउडर निकला था. अब संसद में हुई इस घटना के बाद यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के अंदर कूद गए. फिर इन लोगों ने सदन के अंदर धुआं फैला दिया. तेजी से हुई घटनाक्रम के बीच सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

ओम बिरला बोले- चिंता की बात नहीं

संसद में हुई इस घटना के तत्काल बाद दर्शक दीर्घा से कूदे दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है. इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जो धुआं सदन में फैलाया गया था वह साधारण था. इसको लेकर चिंता कोई बात नहीं है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में कूदने वाले दोनों लोगों को पकड़ कर उनके पास से सारी सामग्री जब्त कर ली गई है. संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया है. सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन में कूदे और इनमें से एक व्यक्ति एक मेज से अगली मेज पर तेजी से कूदते हुए आगे की ओर भाग रहा था. सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया. बाद में दोनों को पकड़ लिया गया. पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

(Courtesy by; News18)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours