UP में कांग्रेस को एक और झटका, लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने थामा बीजेपी का दामन

Estimated read time 1 min read
Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक  और बड़ा झटका लगा है. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

इस मौके पर बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आस्था दिखाते हुए बीजेपी में शामिल हुए हैं. उधर विभाकर शास्त्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के स्लोगन जय जवान, जय किसान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकर आगे बढ़ा रहे हैं. अब यह नारा जय जवान, जय किसान, जय विज्ञानं और जय अनुसंधान की तरफ बढ़ गया है. यही वजह है कि मैं बीजेपी में शामिल हुआ हूं.

(Courtesy by;News18)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours