नहीं रहे मशहूर सिंगर उस्ताद राशिद खान, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Estimated read time 1 min read
Spread the love

संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान का निधन हो गया है. 55 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका इलाज कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में 22 नवंबर से चल रहा था. 10 जनवरी को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

उस्ताद राशिद खान काफी समय से प्रोस्टेट कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। दिसंबर से तबीयत काफी बिगड़ गी तो उन्हें हॉस्पिटलाइज कराया गया। 23 दिसंबर को उनके हॉस्पिटलाइज होने की खबरें आईं।

11 साल की उम्र पर पहली बार मंच पर किया परफॉर्म

बता दें कि सिंगर उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ और बचपन से ही संगीत की तालीम मिली। उन्हें इसके लिए कहीं और नहीं जाना पड़ा बल्कि तालीम अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान से ही मिली। बताया जाता है कि तब वो 11 साल के ही थे जब पहली बार मंच पर उन्होंने अपना परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने कई फिल्मों में भी अपनी आवाज दी, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं।

‘जब वी मेट’ में उनकी गाई बंदिश ‘आओगे जब तुम साजना’ खूब रहा लोकप्रिय

करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘जब वी मेट’ में उनकी गाई बंदिश ‘आओगे जब तुम साजना’ काफी लोकप्रिय रही, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा उनके चर्चित गानों में ‘तोरे बिना मोहे चैन नहीं’ भी शामिल है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘माई नेम इज’के अलावा ‘राज 3’, ‘कादंबरी’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘मंटो’ से लेकर ‘मीटिन मास’ जैसी फिल्मों में भी अपनी शानदार आवाज का जादू खूब चलाया है। अपनी आवाज से सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करने वाले उस्ताद राशिद खान को पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे सर्वश्रेष्ठ सम्मान से नवाजा जा चुका है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उस्ताद राशिद खान को लेकर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने राशिद खान संग मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours